Champa Arrest : गांजा की अवैध बिक्री करने वाली आरोपी महिला को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने रानी पारा में मादक पदार्थ गांजा की अवैध बिक्री करने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 200 ग्राम मादक पदार्थ गांजा और बिक्री रकम 630 रुपए को जब्त किया है.

 



चांपा पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रानी पारा चांपा में मादक पदार्थ गांजा की अवैध बिक्री हो रही है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी महिला पिरो बाई देवांगन के कब्जे से 200 ग्राम मादक पदार्थ गांजा, बिक्री रकम 630 रुपए को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

पुलिस ने आरोपी महिला पिरो बाई देवांगन के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 B के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और आरोपी महिला पिरो बाई देवांगन को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!