छत्तीसगढ़: महिला एवं बाल विकास मंत्री का दौरा, महतारी वंदन योजना को लेकर दिया बड़ा बयान

जगदलपुर: जगदलपुर दौरे में पहुंची महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा भाजपा ने विधानसभा चुनाव में घोषणा की थी। योजना को लागू करने को लेकर जरूरी कार्यवाही सरकार कर रही है। जल्द ही इस योजना को लागू किया जाएगा। जिसका फायदा प्रदेश की महिलाओं को मिलेगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस शासन में हुए भ्रष्टाचारों की जांच करने की बात भी कहीं।

 



 

 

 

 

बता दें कि लक्ष्मी राजवाड़े रविवार को जगदलपुर के प्रवास पर पहुंची। यहां सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने महिला स्व सहायता समूहों से रेडी टू ईट का काम छीने जाने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा रेडी टू ईट कम वापस महिला समूह को दिया जाएगा। इसको लेकर भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में घोषणा की थी इसके अनुरूप ही काम होगा। इसके अलावा बस्तर संभाग में किराए के मकान में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द सरकारी भवन उपलब्ध कराने की बात भी उन्होंने कही।

इसे भी पढ़े -  Janjgir : डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने जीता इनाम...

 

 

 

एक प्रश्न का जवाब देते हुए लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का काम कर रही है। इसी तरह लोकसभा चुनाव में भी भाजपा महिलाओं को मौका देगी। उन्होंने कहा चार या उससे अधिक सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारी जा सकती है। बस्तर में धर्मांतरण रोकने को लेकर उन्होंने कहा धर्मांतरण को लेकर जन जागरूकता की जरूरत है ।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!