Education Problem : सेमरिया गांव के स्कूलों की समस्या को लेकर शिक्षामंत्री को दिया गया ज्ञापन

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह विकासखण्ड क्षेत्र के सेमरिया गांव की शासकीय प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला और शासकीय नवीन प्राथमिक शाला की समस्या को लेकर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया गया था, लेकिन किसी भी प्रकार की समस्या पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा पहल नहीं की गई. इसके बाद स्कूल समस्या को लेकर सद्दाम हुसैन ने शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल को ज्ञापन के माध्य से अवगत कराया है और स्कूल की शिक्षा में सुधार लाने की मांग की है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मोबाइल की लूट कर मारपीट के मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में 1 आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी

सद्दाम हुसैन ने ज्ञापन में बताया है कि सेमरिया गांव की शासकीय प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला और शासकीय नवीन प्राथमिक शाला में शिक्षा की काफी समस्या है. समस्या को लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी एमडी दीवान को समस्या के बारे में अवगत कराया गया था.

इसे भी पढ़े -  CG Death Case in Jail: जेलों में 4 सालों में इतने कैदियों की मौत! मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव और जेल डीजी से इन बिंदुओं पर मांगा जवाब

स्कूलों की शिक्षा में किसी भी प्रकार की पहल नहीं होने पर सद्दाम हुसैन ने शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल को स्कूल शिक्षा की समस्या को लेकर के अवगत कराया है. साथ ही, उन्होंने स्कूल की शिक्षा में सुधार लाने की मांग की है, जिससे बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके.

error: Content is protected !!