Janjgir Big News : युवक द्वारा कोल्ड ड्रिंक्स में शराब मिलाकर 3 बच्चों को पिलाने का मामला, तीनों बच्चों की तबियत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती… गम्भीर मामले में ‘गम्भीर’ नहीं दिखी पुलिस…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के सुकली गांव में युवक द्वारा कोल्ड ड्रिंक्स में शराब मिलाकर 3 बच्चों को पिलाने का मामला सामने आया है. उल्टी होने के बाद तीनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. मामले की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस ने परिजन को दी है. हालांकि, इस गम्भीर मामले में पुलिस ‘गम्भीर’ नहीं दिखी है और जानकारी के बाद भी इस बड़े मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

दरअसल, सुकली गांव में होली को लेकर डीजे पर डांस चल रहा था. यहां मोहल्ले के 3 बच्चे वहां डांस देखने गए थे. परिजन के मुताबिक, इस दौरान गांव के युवक ने कोल्ड ड्रिंक्स में शराब मिलाकर तीनों बच्चों को पिला दिया. फिर तीनों बच्चों को उल्टी होने लगी. बच्चों की तबियत बिगड़ने के बाद परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीनों बच्चों का इलाज चल रहा है. परिजन ने मामले की जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को दी है. टीआई जयप्रकाश गुप्ता ने कहा है, परिजन के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Thief Arrest : घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार की चोरी कर भागने का कर रहा था प्रयास, एक अन्य आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, गिरफ्तार आरोपी रायगढ़ का रहने वाला

Related posts:

error: Content is protected !!