पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का निधन, निजी अस्पाल में अंतिम सांस ली…

रायपुर: Nandkumar Baghel passes away छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का आज निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, नंदकुमार बघेल आज सुबह एक निजी अस्पाल में अंतिम सांस ली। आपको बता दें के नंदकुमार बघेल 89 साल के थे। बताया जा रहा है कि भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल पिछले कई दिनों से अस्वथ चल रहे थे। जिसके चलते वे अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन आज सोमवार को उनका निधन हो गया।



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

 

 

 

 

आपको बता दें कि दिवंगत नंदकुमार बघेल पिछले काफी दिनों से बिमार चल रहे थे। जिसके बाद उन्हें राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार, भूपेश बघेल के पिता को ब्रेन और स्पाईन से सम्बंधित पुरानी बीमारी थी। 21 अक्टूबर 2023 को रायपुर के अस्पताल में भर्ती हुए तो उन्हें दिमाग में खून का थक्का जमा था और उन्हें निमोनिया था.  पुरे शरीर मे इन्फेक्शन फैला था जिसे सेप्टिसिमिया कहते है जिसकी वजह से नन्द कुमार बघेल बिस्तर में पड़ गए और इन्हे वेंटीलेटर की जरुरत पड़ी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से युवक का होगा इलाज, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 12.50 लाख की मिली स्वीकृति, पूर्व में भी कई जरूरतमंदों दिला चुके हैं सहयोग

error: Content is protected !!