JanjgirChampa News : कलेक्टोरेट सहित सभी कार्यालय में अब राष्ट्रगान से शुरू होगा कामकाज, कलेक्टर आकाश छिकारा की अभिनव पहल

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट सहित जिला, जनपद, नगरीय निकाय के सभी विभागों के कार्यालय की शुरुआत राष्ट्रगान से प्रारंभ करने के निर्देश दिए है। सोमवार को कलेक्टोरेट परिसर में सुबह 10 बजे कामकाज की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई। इस दौरान सुविचार भी रखे गए। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, श्री गुड्डू लाल जगत, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निशा नेताम मंडावी, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

विभिन्न कार्यालयों में हुआ राष्ट्रगान

जिला कलेक्टोरेट के अलावा जिला पंचायत, आदिवासी विकास, कार्यालय श्रम पदाधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उद्यानिकी विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रेशम विभाग, सहकारी बैंक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं सहित सभी कार्यालय में राष्ट्रगान गाया गया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!