IND vs AFG: कप्तान Rohit Sharma ने T20I में रचा इतिहास, MS Dhoni के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर खास क्लब में मारी धांसू एंट्री

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में शुभमन गिल और तिलक वर्मा को बाहर का रास्ता दिखाया गया।

 



भारत ने जीती सीरीज
इस बीच भारत ने 26 गेंद बाकी रहते हुए 6 विकेट से जीत करके सीरीज अपने नाम की। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे Shivam Dube ने एक बार फिर तूफानी पारी खेली। इस मैच में जीत के साथ ही रोहित शर्मा ने कई अहम रिकॉर्ड अपने नाम किए।

रोहित ने की धोनी की बराबरी
रोहित शर्मा Rohit Sharma ने इस मैच में जीत के साथ एमएस धोनी के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रोहित शर्मा ने टी20 मैच जीतने के मामले में एमएस धोनी की बराबरी कर ली है। रोहित ने टी20 के 41 मैचों में जीत दर्ज की है। रोहित ने अब तक कप्तान के तौर पर 53 मैच खेले हैं, जिसमें से 41 में जीत दर्ज की है और 12 में हार का सामना किया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

धोनी का रिकॉर्ड
इससे पहले एमएस धोनी MS Dhoni ने भारतीय कप्तान के तौर पर कुल 72 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से 41 में जीत दर्ज की है और 28 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा तीसरे नंबर पर विराट कोहली ने 50 मैच खेले हैं और 30 में जीत और 16 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने
इसके साथ ही रोहित कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा 12 टी20 सीरीज जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। इसके साथ ही रोहित वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा 150 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। हालांकि रोहित इस मैच में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 0 पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!