Arrest : 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को जैजैपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

सक्ती. जैजैपुर पुलिस ने बेलादुला गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब और घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

 



जैजैपुर पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि धनेश्वर टंडन, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए बाइक में ले जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी धनेश्वर टंडन के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब और घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh : चक्रधर समारोह में आंचल पाण्डेय की मनमोहक ओडिसी प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन...

पुलिस ने खरवानी गांव निवासी आरोपी धनेश्वर टंडन के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

Related posts:

error: Content is protected !!