JanjgirChampa Big Action : जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जांजगीर और चाम्पा के 2 शो रूम से 103 प्रेशर हॉर्न मोडिफाइड सायलेंसर जब्त, जिले में पहली बार हुई इतनी बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कम्प…

जांजगीर-चाम्पा. पुलिस ने प्रेशर हॉर्न मोडिफाइड सायलेंसर को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने जिले में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई की है और जांजगीर-चाम्पा के 2 शो रुम से 103 सायलेंसर को जब्त किया है. पुलिस ने मामले में धारा 102 के तहत कार्रवाई की है और प्रदूषण जांच के लिए भेजने की बात पुलिस ने कही है. पुलिस ने 2 ट्रक में लगे प्रेशर हॉर्न को लेकर कार्रवाई की है. इन मामलों को एसडीएम न्यायालय भेजा गया और जब्त सायलेंसर को राजसात करने की कार्रवाई की जाएगी.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पालिका सक्ती हुआ सम्मानित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल व सीएमओ प्रहलाद पांडेय को किया सम्मानित, नगरवासियों में हर्ष का माहौल

दरअसल, पुलिस को प्रेशर हॉर्न से लोगों को परेशानी होने की सूचना मिली थी और पुलिस ने तफ़्तीश की तो पता चला कि जांजगीर-चाम्पा के 2 शो रूम से 103 प्रेशर हॉर्न मोडिफाइड सायलेंसर जब्त किया गया है. पुलिस द्वारा जिले में पहली बार बड़ी कार्रवाई करने से हड़कम्प है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : रेत के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई, 13 हाईवा व 3 ट्रैक्टर जब्त

error: Content is protected !!