Janjgir Accident Death : ट्रैक्टर के कैजविल से टकराया बाइक सवार, मौके पर ही मौत, हादसे के बाद सड़क पर शव रखकर चक्काजाम, पुलिस बल मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. नैला क्षेत्र के सरखों गांव में बाइक सवार युवक, ट्रैक्टर के कैजविल से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक युवक का नाम रहीम खान था और सरखों गांव का ही रहने वाला था. हादसे के बाद सड़क पर शव पड़ा रहा और आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया. घटना के बाद मौके पर टीआई समेत पुलिस बल मौजूद है. हादसे के बाद मौके पर तनाव है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

दरअसल, सरखों गांव में खेत से जोताई कर ट्रैक्टर, सड़क पर जा रहा था और ट्रैक्टर में कैजविल लगा था. इस दौरान सामने से बाइक सवार व्यक्ति रहीम खान टकरा गया और हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. फिर लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया. फिलहाल, मौके पर तनाव है और पुलिस अधिकारी के साथ बल मौजूद है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!