JanjgirChampa Big News : हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद परिजन और ग्रामीणों ने हंगामा किया, मौके पर पहुंचे तहसीलदार और SDOP… फिर ये हुआ… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा के राजकेशर हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद परिजन और ग्रामीणों ने हंगामा किया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. हंगामा के बाद मौके पर तहसीलदार करुणा आहिरे, एसडीओपी प्रदीप सोरी समेत अधिकारी पहुंचे और परिजन, ग्रामीणों से चर्चा की. मरीज की मौत के बाद आज 5 घन्टे तक हंगामा हुआ और मुआवजा की मांग की. इस पर अस्पताल प्रबंधन ने 60 हजार रुपये मुआवजा दिया है. इधर, डॉक्टर ने लापरवाही से इंकार किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

दरअसल, कल 22 जनवरी को भिलाई गांव के कृष्णा यादव को तबियत बिगड़ने पर राजकेशर हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई. घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन ने हंगामा कर दिया. इस तरह अस्पताल परिसर में तनाव बना रहा और घंटों तक हंगामा होते रहा.

अफसरों की समझाइश पर परिजन और ग्रामीण माने और फिर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. 3 डॉक्टरों की टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. इसके बाद रिपोर्ट में जो बातें आएगी, उसके बाद पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!