JanjgirChampa News : …जब टीचर बने कलेक्टर, विद्यार्थियों का कलेक्टर ने बढ़ाया हौसला, कलेक्टर ने कहा… हो रही तारीफ…

जांजगीर-चाम्पा. कलेक्टर आकाश छिकारा, शिक्षक की भूमिका में नजर आए. वे नवागढ़ ब्लॉक के सेमरा गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे थे. यहां कलेक्टर आकाश छिकारा ने स्कूल का निरीक्षण किया. यहां कलेक्टर आकाश छिकारा, शिक्षक की भूमिका में नजर आए और विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया. फिर टीचर बनकर विद्यार्थियों को कक्षा के बोर्ड पर प्रकाश के परार्वतन व अपवर्तन के बारे में विस्तार से पढ़ाया.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

इस दौरान उन्होंने बच्चो से सवाल भी किये और बच्चों ने उन सवालों के उत्तर भी दिए. इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि बेहतर मेहनत करने से परिणाम बेहतर प्राप्त होता है और लक्ष्य की भी प्राप्ति होती है. उन्होंने इस दौरान कक्षा 12वीं बायोलॉजी, आर्ट सहित 10 वीं के विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए उनके लक्ष्य को लेकर मार्गदर्शन दिया. कलेक्टर की इस पहल की लोगों के द्वारा तारीफ की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!