Sakti Accident : सक्ती के पेट्रोल टंकी के पास बाइक सवार कांग्रेस नेता की मौत, कार के नीचे आया बाइक सवार, सिर में गंभीर चोट लगने से हुई मौत, CCTV में कैद हुई घटना

सक्ती. सक्ती के पेट्रोल टंकी के पास बाइक सवार कांग्रेस नेता रामेश्वर वैष्णव, ब्रेक मारने पर बाइक से गिर गया और सामने से आ रही कार के नीचे आने से उसके सिर में गंभीर चोट आई. हादसे के बाद सक्ती अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.



दरअसल, सेंदुरस गांव का कांग्रेस नेता रामेश्वर वैष्णव, बाइक में सवार होकर बाराद्वार से सक्ती की ओर आ रहा था, तभी बाइक को ब्रेक मारने पर कांग्रेस नेता रामेश्वर वैष्णव गिर गया और सामने से आ रही कार के नीचे आ गया.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के सदस्य बने दूजेराम ज्योति

बाइक सवार कांग्रेस नेता रामेश्वर वैष्णव के सिर में गंभीर चोट लगने पर सक्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है. यह पूरी घटना CCTV में कैद हुई है. घटना के बाद से कार चालक फरार हो गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Fraud : मुख्यमन्त्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में एक बार फिर गड़बड़ी उजागर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने शिकायत की, कलेक्टर ने कहा...

error: Content is protected !!