Sakti News : कलेक्टर और एसपी ने धान ख़रीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, कलेक्टर ने समय सीमा में धान उठाव नहीं करने वाले मिलर्स को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश, लापरवाही पर खरीदी प्रभारियों को भी नोटिस देने निर्देश

सक्ती. कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे द्वारा आज धान उपार्जन केंद्र आमनदुला और पोता का आकस्मिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और एस पी ने धान ख़रीदी केंद्रों में अब्यवस्थित स्टेकिंग एवं स्टेको में डेनेज नहीं लगाने तथा अन्य अव्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बंधित ख़रीदी प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

कलेक्टर ने जारी डीओ पर समयसीमा में धान उठाव नहीं करने वाले मिलर्स को नोटिस जारी करने के भी निर्देश ज़िला खाद्य अधिकारी को दिये हैl

निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य अधिकारी अमृत कूजुर सहित खाद्य विभाग के सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!