Viksit Bharat : विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में सांसद गुहाराम अजगल्ले पहुंचे, लोगों को दिलाई शपथ, केंद्र सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में सांसद गुहाराम अजगल्ले पहुंचे और लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी. इस दौरान लोगों को शपथ भी दिलाई गई. यहां विभिन्न विभागों से कर्मचारी भी पहुंचे थे, जिन्होंने लोगों को योजनाओं के बारे में बताया और आवेदन भी लिए.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

इस दौरान स्वास्थ्य कैम्प भी लगाया गया था, जहां जांच कर लोगों को दवाई दी गई. दूसरी ओर, छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और महिलाओं ने लोगों को जागरूक करने नाटक प्रस्तुत किया, जिसे खूब सराहा.

इस मौके पर सरपंच लता बंजारे, भाजपा नेता प्रदीप सोनी समेत अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!