स्वैग से करेंगे वापसी! 7 जनवरी है Cheteshwar Pujara बेहद लकी, एशिया में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

नई दिल्ली. रणजी ट्रॉफी 2024 के पहले मैच में टीम इंडिया के दमदार टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने बल्ले से कोहराम मचाया है।

 



डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद नहीं मिली टीम इंडिया में जगह-
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2021-23 फाइनल के बाद से पुजारा को भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई है। ऐसे में अब चेतेश्वर पुजारा ने घरेलू क्रिकेट में झारखंड के खिलाफ मैच में सौराष्ट्र की ओर से दोहरा शतक जामाय है।

जड़ा 17वां दोहरा शतक-

चार दिनों के मैच के तीसरे दिन पुजारा Cheteshwar Pujara ने खबर लिखे जाने तक 68.25 के स्ट्राइक रेट के साथ 356 गेंदों में 30 चौके लगाकर 243 रन जड़े हैं। चेतेंश्वर पुजारा ने दूसरे दिन अपने बल्ले से 61वां फर्स्ट क्लास शतक लगाया। ऐसे में तीसरे दिन उन्होंने अपने बल्ले से अपने करियर का 17वां टेस्ट करियर दोहरा शतक लगाया

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

पुजारा का फरस्ट क्लास टेस्ट करियर-
इसके साथ ही पुजारा के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 61 शतक और 77 अर्धशतक दर्ज हैं। पुजारा ने इस शतक के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। पुजारा से ज्यादा केवल तीन क्रिकेटर के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दोहरे शतक हैं।

एशिया में पुजारा के नाम सबसे ज्यादा दोहरे शतक-
इस दोहरे शतक के साथ पुराजा एशिया में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह भारत के भी सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पुजारा के लिए 7 जनवरी का दिन बेहद खास है। इससे पहले 2019 में पुजारा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कंगारुओ की धरती पर पहली बार जीत करने के लिए आज ही के दिन मैन ऑफ द सीरज का खिताब मिला था।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

हर्बर्ट सटक्लिफ और मार्क रामप्रकाश के रिकॉर्ड की बराबरी की-
पुजारा ने इस शतक के साथ हर्बर्ट सटक्लिफ और मार्क रामप्रकाश के फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 17 दोहरे शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की है। अब पुजारा से ज्यादा केवल तीन बल्लेबाजों के नाम ज्यादा दोहरे शतक हैं। अब पुजारा से ज्यादा केवल इन बल्लेबाजों के नाम दोहरे शतक हैं-

सर डॉन ब्रैडमैन- 37,
वैली हैमंड- 36 और
पैट्सी हेंड्रेन- 22

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!