रात को सोने से पहले कच्चे दूध में ये दो चीज मिलाकर चेहरे पर लगा लें, 7 दिनों में चेहरे से गायब हो जाएंगी झु्र्रियां, चांदी जैसी चमकेगी आपकी त्वचा

हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लोइंग और बेदाग दिखे. लेकिन बढती उम्र के साथ चेहरे पर कई ऐसे लक्षण दिखने लगते हैं जो आपकी स्किन को डल और बेजान बना देते हैं. झुर्रियां और फाइन लाइन्स इनमें से एक है. स्किन पर पड़ने वाले ये दाग दिखने में बेहद खराब लगते हैं. ऐसे में इसको हटाने के लिए लोग कई तरह के ट्रीटमेंट्स और महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन ये कितने कारगर होंगे इसकी कोई गारंटी नहीं होती है. इसलिए लोग घरेलू नुस्खों की मदद लेना पसंद करते हैं. बिना पैसे खर्च किए इन नुस्खों की मदद से आप अपनी स्किन को जवां और बेदाग बनाए रखने में मदद करते हैं. अगर आप भी चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे एक ऐसा ही देसी नुस्खा जो आपके बेहद काम आ सकता है.

 



इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

झाइयां और फाइन लाइन्स दूर करने का घरेलू नुस्खा

इस नुस्खे की खास बात यह है कि आप इसे अपने किचन में मौजूद चीजों से आसानी से बना सकते हैं. इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको चाहिए जायफल, कच्चा दूध, कच्ची हल्दी और नारियल तेल. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

 

इस फेस मास्क को बनाने के लिए एक हल्का चिकना पत्थर लें. आप सिल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. अब सिल में थोड़ा सा कच्चा दूध डालें और उसमें जायफल को घिस लें. थोड़ी देर में घिस कर जब जायफल 2 चम्मच के जितना निकल आए तो इसे पोछकर एक कटोरी में निकाल लें. अब कच्ची हल्दी को कद्दूकस की मदद से कस लें, इससे 1 चम्मच रस को जायफल वाले मिक्सचर में मिला दें. अब इसमें दो से तीन बूंद नारियल तेल की मिलाएं. इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर के रूई की मदद से अपने चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें. सूख जाने के बाद चेहरे को गीले कपड़े से पोछकर साफ कर लें. रात को सोने से पहले इस मास्क को चेहरे पर लगाएं. 7 दिनों में ही आपको रिजल्ट नजर आने लगेगा. ये चेहरे पर पड़े दाग और झाइयों को हल्का करने में मदद कर सकता है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!