Sakti News : जैजैपुर पुलिस के द्वारा चलित थाना संवाद लगाकर लोगों को किया आगरूक, लोगों में दिखी खुशी

सक्ती. जैजैपुर थाना प्रभारी सतरूपा तारम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह के दिशा निर्देश में थाना क्षेत्र के खम्हारडीह गांव में चलित थाना लगाया गया था और लोगों को बताया गया की अवैध शराब बिक्री, जुआ, सट्टा पर रोक लगाने के लिए जागरूक किया गया और ऑनलाइन ठगी से बचने एवं इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप से बच्चों को दूर रखने, बिना लाइसेंस व छोटे बच्चों को गाड़ी नहीं चलाने देने और गांव में फेरीवाला घूमते हुए दिखने पर थाना में सूचना देने, साथ ही, चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने एवं किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल डायल 112 एवं बीट प्रभारी व थाना प्रभारी के नंबर से कॉल करने के लिए निर्देशित किया गया है. और सभी को बीट प्रभारी और थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर दिया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!