ट्रक में घुसी कार, हादसे में चालक समेत 2 की मौत; 9 बच्चे घायल

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक कार चालक और एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं 9 बच्चे घायल हैं।

 



जानकारी के अनुसार, आज क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रही ट्रक में घुस गई।

हादसे में अर्टिगा के चालक अमरोहा निवासी 24 वर्षीय अनस और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि कार सवार अन्य नौ बच्चे घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि हादसा सुबह करीब सात बजे नीलम धर्मकांटे के सामने हुआ है।

कार में सवार थे 11 बच्चे, जामिया की परीक्षा देने जा रहे थे
कार में 11 बच्चे सवार थे। सभी अमरोहा के विभिन्न इलाकों के हैं। अनस अमरोहा के कांकर सराय के रहने वाले थे। अनस के चाचा नइमुद्दीन का कहना है कि अनस उनके भांजे 12 वर्षीय वियान को जामिया में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा दिलाने दिल्ली लेकर जा रहे थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

कार में सवार अन्य 10 बच्चे वियान के दोस्त हैं जो अमरोहा में विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं। सभी परीक्षा देने ही अनस के साथ जा रहे थे।

नइमुद्दीन का कहना है कि हादसा उस समय हुआ जब दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर एक खराब डंपर खड़ा हुआ था। उससे बचने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रक साइड में हुआ इसी बीच पीछे से आ रहे अनस कार पर नियंत्रण नहीं रख सके और कार ट्रक में घुस गई।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

इन अस्पतालों में भर्ती हैं बच्चे
मौके पर अनस की मौत हो गई जबकि बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ा। तीन घायल सर्वोदय अस्पताल में भर्ती हैं। चार बच्चे मणिपाल अस्पताल में भर्ती हैं। एक घायल बच्चा वियान एमएमजी में भर्ती है जबकि दो बच्चे छिजारसी के एसजेएम अस्पताल में भर्ती हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!