2024 Honda CB125R: ग्लोबली लॉन्च हुई होंडा की नई बाइक, जानिए इंजन और फीचर्स की डिटेल

होंडा ने वैश्विक बाजार के लिए अपनी बिल्कुल नई 2024 Honda CB125R को लॉन्च कर दिया है। इस नई बाइक में निर्माता ने कई कलर ऑप्शन और आधुनिक फीचर्स को शामिल किया है। CB125R एक एंट्री-लेवल A1-लाइसेंस-कंप्लायंट मोटरसाइकिल है जो वैश्विक बाजार में KTM 125 Duke से मुकाबला करती है। मौजूदा समय में होंडा की इस नई बाइक को भारतीय बाजार में लाने की कोई प्लानिंग नहीं है।

 



यह बाइक चार कलर ऑप्शन के साथ पेश की गई है। इसमें 5 इंच की नई TFT स्क्रीन मिलती है, जो होंडा CB1000R से ली गई है। इसमें टैकोमीटर, स्पीडोमीटर, फ्यूल गेज और नई TFT स्क्रीन को नियंत्रित करने के लिए एक नया स्विचगियर दिया गया है। 2024 CB125R यूरो 5+ कंम्पलायंट नियमों का अनुपालन करती है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

इंजन और पावर

Honda की नई बाइक का DOHC 4V इंजन 10,000rpm पर 14.75 बीएचपी की अधिकतम शक्ति और 8,000rpm पर 11.6 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। इंजन को 6 स्पीड यूनिट के साथ जोड़ा गया है। इंजन में फ्यूल इंजेक्शन है और एक अंडरबेली एग्जॉस्ट यूनिट है। होंडा CB125R की टॉप स्पीड 105 किमी प्रति घंटा है। बाइक में डुअल-चैनल ABS मिलता है, जिसे IMU द्वारा मॉड्यूलेट किया जाता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

फीचर्स
CB125R बाइक में ट्यूबलर और प्रेस्ड स्टील कंस्ट्रक्शन लैटिस-स्टाइल फ्रेम दिया गया है, जो आगे की तरफ 41 mm शोवा के सेपरेट फंक्शन बिग पिस्टन फोर्क्स और पीछे की तरफ मोनोशॉक द्वारा सस्पेंड किया गया है। जिसे रेडियली माउंटेड निसिन फोर-पिस्टन कैलिपर द्वारा ग्रिप किया जाता है और पीछे की तरफ 220 mm डिस्क है, जिसे सिंगल-पिस्टन कैलिपर द्वारा ग्रिप किया जाता है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!