Akaltara Arrest : 104 पाव देशी प्लेन शराब के साथ 4 आरोपी 3 जगहों से गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले 4 आरोपी रमेश कुमार सूर्यवंशी, पुरषोत्तम सिंह ठाकुर, विकास अग्रवाल, रोहित मरकाम को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत FIR दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि तरौद के स्टेडियम के सामने बनाहिल गांव का रमेश कुमार सूर्यवंशी, देशी प्लेन शराब बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. फिर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी रमेश कुमार सूर्यवंशी के पास से 34 नग देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : सिवनी के पांच वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन, चार बालिकाएं और एक बालक चेन्नई में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कर रहे तैयारी

इसी प्रकार पुलिस ने अकलतरा के अग्रेसन चौक से पुरषोत्तम सिंह ठाकुर के पास से 35 पाव देशी प्लेन शराब, तरौद गांव से दो व्यक्ति विकास अग्रवाल, रोहित मरकाम के पास से 35 नग देशी प्लेन शराब और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!