Akaltara Arrest : पेट्रोल पंप के पास से 35 नग देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने देशी प्लेन शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी शिव प्रसाद कुर्रे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत केस दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि किरारी गांव के पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति देशी प्लेन शराब की बिक्री कर रहा है. इसके बाद अकलतरा पुलिस ने घेराबन्दी करके आरोपी शिव प्रसाद कुर्रे के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : पकरिया बाड़ा में गौशाला एवं रसोई घर निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न, महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त के साथ सम्मिलित हुए सियाराम शरण महाराज

error: Content is protected !!