Akaltara News : अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा दिव्यांगता जांच शिविर, 199 आवेदन हुए प्राप्त

जांजगीर-चाम्पा. कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिले के अकलतरा विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त रूप से लगाए गए दिव्यांगता जांच शिविर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, हेल्थ किट, उपकरण, व्हीलचेयर का वितरण किया।

 



उन्होंने शिविर के अन्तर्गत दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड पंजीयन के लिए एवं ब्लॉक स्तरीय मेगा दिव्यांग शिविर के माध्यम से शत प्रतिशत स्कूली विद्यार्थियों का प्रमाणपत्र बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। शिविर में 199 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें पात्रतानुसार स्कूल विद्यार्थियों का प्रमाणीकरण करते हुए प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अकलतरा एवं पोषण पुनर्वास केंद्र अकलतरा का निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

Related posts:

error: Content is protected !!