Chhattisgarh: होली के दिन तीन लोगों की हत्या, वारदात के बाद फैली सनसनी, पुलिस कर रही तफ्तीश

बीजापुर : बीजापुर से होली के दिन बड़ी घटना की खबर आ रही है। होली के जश्न के बीच तीन लोगों की विभत्स तरीके से हत्या कर दी गयी। घटना बासागुड़ा कैम्प से 100 मीटर की दूरी पर  है। हत्या की खबर के बाद इलाके में सनसनी मच गयीहै। जानकारी के मुताबिक घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है, जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा है।



 

 

 

जानकारी के मुताबिक घटना के बाद बासागुड़ा थाना क्षेत्र की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि ये नक्सली घटना है या फिर विवाद की कुछ और वजह है, पुलिस ने  मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि घटना की स्पष्ट जानकारी अब तक नहीं आयी है। तीनों पर हमला कुल्हाडी़ से किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : सेंदुरस गांव में आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत महिला सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित, कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सहित कई भाजपा नेता रहे मौजूद, महिलाओं को आगे बढ़ाने किया गया प्रेरित

 

 

 

 

इधर बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक तीन लोगों पर हमला किया गया था, जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरे व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ा है। होली के अवसर पर दिया बड़ी घटना को अंजाम दिया है।
बासागुड़ा थाना क्षेत्र का ये पूरा मामला है। जानकारी के मुताबिक दिनदहाड़े बासागुड़ा में नदी पार बस्ती में अज्ञात लोगों ने ग्रामीणों पर हमला किया है। हमले में 2 की मौत मौके पर ही हो गयी थी, जबकि एक गंभीर थे। पुलिस के मुताबिक चन्द्रीया मोडियम और अशोक भंडारी की मौके पर मौत हुई, जबकि घायल कारम रमेश की इलाज के दौरान मौत हो गयी। बासागुड़ा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

इसे भी पढ़े -  CG News : राजनांदगांव में 21 किलोमीटर हाफ मैराथन प्रतियोगिता आयोजित, अकलतरा के 73 वर्षीय परसराम गोंड़ ने दूसरा स्थान किया हासिल, युवाओं के लिए बने मिसाल, कई राज्यों में जीत चुके हैं मेडल...

error: Content is protected !!