Chhattisgarh: होली के दिन तीन लोगों की हत्या, वारदात के बाद फैली सनसनी, पुलिस कर रही तफ्तीश

बीजापुर : बीजापुर से होली के दिन बड़ी घटना की खबर आ रही है। होली के जश्न के बीच तीन लोगों की विभत्स तरीके से हत्या कर दी गयी। घटना बासागुड़ा कैम्प से 100 मीटर की दूरी पर  है। हत्या की खबर के बाद इलाके में सनसनी मच गयीहै। जानकारी के मुताबिक घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है, जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा है।

 



 

 

 

जानकारी के मुताबिक घटना के बाद बासागुड़ा थाना क्षेत्र की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि ये नक्सली घटना है या फिर विवाद की कुछ और वजह है, पुलिस ने  मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि घटना की स्पष्ट जानकारी अब तक नहीं आयी है। तीनों पर हमला कुल्हाडी़ से किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

 

 

इधर बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक तीन लोगों पर हमला किया गया था, जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरे व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ा है। होली के अवसर पर दिया बड़ी घटना को अंजाम दिया है।
बासागुड़ा थाना क्षेत्र का ये पूरा मामला है। जानकारी के मुताबिक दिनदहाड़े बासागुड़ा में नदी पार बस्ती में अज्ञात लोगों ने ग्रामीणों पर हमला किया है। हमले में 2 की मौत मौके पर ही हो गयी थी, जबकि एक गंभीर थे। पुलिस के मुताबिक चन्द्रीया मोडियम और अशोक भंडारी की मौके पर मौत हुई, जबकि घायल कारम रमेश की इलाज के दौरान मौत हो गयी। बासागुड़ा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!