लाइव शो पर कॉमेडियन ने हनीमून के बारे में पूछा सवाल, पाकिस्तानी सिंगर ने जड़ दिया थप्पड़, फिर किया ये बवाल

कई बार कॉमेडियन्स लोगों को हंसाने के लिए कुछ ऐसा कह जाते हैं जो सामने वाले को नागवार गुजरता है. एक पाकिस्तानी कॉमेडियन (Comedian) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. मशहूर पाकिस्तानी गायिका शाजिया मंजूर (Pakistani singer Shazia Manzoor) ने लाइव शो (Live Show) में तीखी नोकझोंक के बाद कॉमेडियन शेरी नन्हा को थप्पड़ जड़ दिया. गायिका “पब्लिक डिमांड” में एक गेस्ट के तौर पर आईं हुई थी, इस दौरान कॉमेडियन ने हनीमून को लेकर सवाल किया जिस पर वो अपना आपा खो बैठीं.

 



इस वाकये का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में, शेरी नन्हा ने मजाक में पूछा, “शाज़िया, हमारी शादी होने के बाद, मैं तुम्हें तुरंत हमारे हनीमून के लिए मोंटे कार्लो ले जाऊंगा. क्या तुम मुझे बता सकती हो कि तुम किस क्लास में जाना चाहती हो?” इस सवाल पर शाजिया बेहद नाराज हुईं और दोनों में बहस शुरू हो गई. सिंगर ने कॉमेडियन पर थप्पड़ों की बरसात कर दी.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध, मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित केन्द्र का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

उन्होंने कहा, “पिछली बार मैंने आपकी बातों को एक प्रैंक बता दिया था और इसे छुपाया लेकिन इस बार मैं गंभीर हूं, क्या आप महिलाओं के साथ इसी तरह बात करते हैं? आप ‘हनीमून’ कह रहे हैं. आप महिलाओं से इसी तरह बात करते हैं?”

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबाकू नियंत्रण अभियान में 20 पान ठेलों पर कार्रवाई, 1,830 रुपये का जुर्माना, स्वास्थ्य, औषधि एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, कोटपा अधिनियम का पालन करने दुकानदारों को दी गई समझाइश

मेजबान मोहसिन अब्बास हैदर ने हस्तक्षेप किया और नन्हा को सख्ती से याद दिलाया कि वह स्क्रिप्ट पर कायम रहें और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अपनी ओर स्क्रिप्ट में लाइन्स जोड़ा न करें.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के जिला प्रभारी बने कवि वर्मा, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, कवि वर्मा ने कहा, 'युवा मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम', शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!