Creta N Line: हुंडई क्रेटा एन लाइन कल होगी लॉन्‍च, जानें फीचर्स और संभावित कीमत

हुंडई की ओर से सोमवार को Creta N Line को आधिकारिक तौर पर लॉन्‍च कर दिया जाएगा। कंपनी की ओर से इस एसयूवी में किस तरह के फीचर्स को दिया जा रहा है। साथ ही इसमें किस तरह के इंजन और ट्रांसमिशन को दिया जा सकता है। एसयूवी की संभावित कीमत क्‍या हो सकती है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

 



कैसे होंगे फीचर्स
हुंडई मोटर की ओर से कल Creta N Line को लॉन्‍च किया जाएगा। लॉन्‍च से पहले कंपनी की ओर से बताया गया है कि एसयूवी में किस तरह के फीचर्स को दिया जाएगा। इसके केबिन में स्‍पोर्टी ब्‍लैक इंटीरियर्स के साथ ही रेड इंसर्ट मिलेंगे। साथ ही गियर नॉब, सीट और स्‍टेयरिंग व्‍हील पर एन की बैजिंग को भी दिया जाएगा। एसयूवी में स्‍पोर्टी मेटल एक्‍सीलेरेटर और ब्रेक पैडल मिलेंगे। एसयूवी में थ्री स्‍पोक स्‍टेयरिंग व्‍हील और प्रीमियम लैदरेट सीटें भी मिलेंगी। क्रेटा एन लाइन में लाल रंग के साथ एंबिएंट लाइट्स को भी दिया जाएगा, जिससे इसकी स्‍पोर्टी फील बढ़ेगी।

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन

कैसी होगी तकनीक
हुंडई की ओर से खास फीचर्स के साथ ही बेहतरीन तकनीक को भी Creta N Line में ऑफर किया जाएगा। इस एसयूवी में कंपनी की ओर से 10.25 इंच का एचडी इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 10.25 इंच का डिजिटल क्‍लस्‍टर के साथ कई भाषा का सपोर्ट, कई ड्राइविंग मोड्स, सुरक्षा के लिए लेवल-2 ADAS, ब्‍लाइंड स्‍पॉट मॉनिटर को दिया जाएगा। साथ में 70 ब्‍लूलिंक कनेक्‍टिड कार फीचर्स, 148 से ज्‍यादा वीआर वॉयस कमांड, ड्यूल जोन ऑटोमैटिक क्‍लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, 8वे पावर्ड ड्राइवर सीट, जियो सावन, बोस का प्रीमियम साउंड सिस्‍टम, वायरलैस चार्जिंग जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।

इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक

कैसा होगा इंजन
कंपनी की ओर से अभी इंजन की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन माना जा रहा है कि इसमें 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। जिसके साथ 6स्‍पीड मैनुअल और 7स्‍पीड डीसीटी का विकल्‍प मिल सकता है। इस इंजन से एसयूवी को 160 पीएस की पावर और 253 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। साथ ही अलग तरह से सस्‍पेंशन को सेट किया जाएगा और इसका एग्‍जॉस्‍ट भी सामान्‍य क्रेटा के मुकाबले में ज्‍यादा तेज आवाज के साथ आएगा।

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन

कितनी होगी कीमत
कंपनी आधिकारिक तौर पर एसयूवी को 11 मार्च को ही लॉन्‍च करेगी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि एसयूवी के एन लाइन वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत को 18.50 लाख रुपये के आस पास रखा जा सकता है। फिलहाल डीलरशिप या ऑनलाइन तरीके से एसयूवी को बुक करवाया जा सकता है।

error: Content is protected !!