Drinks for Joint Pain: जोड़ों के दर्द ने मुश्किल कर दिया है उठना-बैठना, तो इन हेल्दी ड्रिंक्स से पाएं जल्द आराम

बढ़ती उम्र के साथ ही लोग कई समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। जोड़ों का दर्द इन्हीं समस्याओं में से एक है, जो आजकल कई लोगों के लिए परेशानी की वजह बना हुआ है। सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं इन दिनों कुछ वयस्क भी जोड़ों के दर्द का शिकार होते जा रहे हैं। इसकी वजह से उठना-बैठना और चलना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप कुछ आसान उपायों से इससे राहत पा सकते हैं।



जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए हाइड्रेटेड रहना और एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड से भरपूर ड्रिंक्स पीना बेहद आवश्यक है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए कुछ हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में-

ग्रीन टी
आमतौर पर ग्रीन टी का इस्तेमाल वजन कम करने के लिए किया जाता है। हालांकि, वेट लॉस के साथ ही यह जोड़ों के दर्द से भी राहत दिला सकता है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव होते हैं। वे ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने और जोड़ों की सूजन को रोकने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़े -  Rudraksha Rules: रुद्राक्ष धारण करने से पहले सावधान! जानें असली और नकली में फर्क

दूध
दूध कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है। यह हमारी हड्डियों के सही और बेहतर विकास के लिए भी काफी गुणकारी माना जाता है। ऐसे में दूध पीने से जोड़ों के दर्द को कम करने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।

संतरे का रस
विटामिन सी से भरपूर संतरा इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही जोड़ों के दर्द से राहत भी दिलाता है। विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो जोड़ों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

इसे भी पढ़े -  सिर्फ एक साल स्‍कूल गए और लिख डाला अमेरिका का इतिहास, पढ़िए अब्राहम लिंकन की अनसुनी प्रेरक कहानी

चेरी का रस
एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर चेरी का जूस भी आपको जोड़ों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसे पीने से जोड़ों की सूजन को कम करने में मदद मिली है और जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।

पानी
सेहतमंद रहने के लिए शरीर में पानी होना भी बेहद जरूरी है। शरीर में मौजूद पानी आपको कई समस्याओं से दूर रखता है। साथ ही यह हाइड्रेटेड रहने और आपके जोड़ों को स्मूद बनाए रखने में भी काफी मदद करता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : बनारी गांव में नशामुक्त एवं बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित, बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत की दिलाई गई शपथ, युवोदय के स्वयंसेवक ने निभाई सहभागिता

error: Content is protected !!