Janjgir Big News : गांजा परिवहन करते 2 आरोपी पकड़ाए, 65 हजार का गांजा और बाइक जब्त

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने गांजा का परिवहन करते 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपियों के कब्जे से 65 हजार का गांजा और परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया गया है. आरोपी अमन राजपूत, जांजगीर का तो दूसरा आरोपी विनोद सूर्यवंशी, जगमहन्त गांव के रहने वाले हैं.

 



पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली कि 2 व्यक्ति बाइक से गांजा परिवहन कर रहे हैं और जांजगीर की ओर आ रहे हैं. सूचना के बाद पुलिस ने जांच की. जांच में 2 व्यक्ति 6 किलो 5 सौ ग्राम गांजा परिवहन करते पाए गए. इसके बाद पुलिस ने आरोपी अमन राजपूत और विनोद सूर्यवंशी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने मामले में दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!