JanjgirChampa Politics : कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शिव डहरिया का बड़ा बयान, ‘छ्ग की भाजपा सरकार रबर स्टाम्प है, जो भी करेंगे, मोदी से पूछकर करेंगे, लेकिन मोदी से टाइम मिलेगा नहीं’

जांजगीर-चाम्पा. लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शिव डहरिया, अकलतरा पहुंचे और कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए. मीडिया से बातचीत में कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है. क्षेत्र में बरसों से भाजपा के सांसद हैं, लेकिन विकास नहीं हुआ है. इस तरह कांग्रेस की जीत से सभी वर्ग का विकास होगा.

 



बीजेपी के कार्टून पॉलिटिक्स पर कहा कि बीजेपी के पास मुद्दा नहीं है, केवल कार्टून बनाना ही रह गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

जमीन कब्जा करने के BJP द्वारा जारी किए जा रहे कार्टून के मुद्दे पर डॉ. शिव डहरिया ने कहा कि जांजगीर-चाम्पा लोकसभा में कांग्रेस कब्जा करेगी. बीजेपी ने उद्योगपतियों को जमीन बेच दी और भाजपा ने हमेशा उद्योगपतियों का साथ दिया है.

कांग्रेस ने नारी न्याय, किसान न्याय, युवा न्याय समेत 5 घोषणा की है, जिसके तहत देश का विकास होगा.

मोदी के चेहरे पर भाजपा के चुनाव लड़ने पर शिव डहरिया ने कहा कि मोदी के कार्यकाल में रोजगार मिला क्या, आय दोगुनी हुई क्या ?, छ्ग की भाजपा सरकार रबर स्टाम्प है, जो भी करेंगे, मोदी से पूछकर करेंगे, लेकिन मोदी से टाइम मिलेगा नहीं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir : डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने जीता इनाम...

Related posts:

error: Content is protected !!