Korba Arrest : सट्टा खेलाने वाले आरोपी को दर्री पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा. प्रेमनगर पुराना तहसील कार्यालय के पास सोशल मीडिया वॉट्सएप के माध्यम से अंकों वाली सट्टा पट्टी लिखकर सट्टा खेलाने वाले आरोपी को दर्री पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रेमनगर पुराना तहसील कार्यालय के पास ऋषभ देवांगन पिता नागेंद्र देवांगन निवासी अंगारखार, लोगों से सोशल मीडिया वॉट्सएप पर अंको की सट्टा पट्टी लिखकर रूपए पैसे वसूल कर रहा है. इस पर दर्री पुलिस को ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर पकड़ा. साथ ही, आरोपी के पास से 02 मोबाईल, सट्टा पट्टी लिखा हुआ और 250 रूपए को भी जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!