Pamgarh Arrest : 35 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने 35 लीटर महुआ शराब के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी शिव कुमार टंडन पामगढ़ क्षेत्र के मेउ गांव का रहने वाला है.



पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली कि क्षेत्र में शराब की बिक्री हो रही है, सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और 35 लीटर महुआ शराब आरोपी शिव कुमार टंडन को गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपी की गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : मटियारी धाम में श्रीराम कथा श्रवण करने उपस्थित हुए राजेश्री महन्त, व्यास पीठ पर विराजित है अनंत श्री विभूषित सियारामशरण महाराज...

error: Content is protected !!