Rohit Sharma Sixes: ‘हिटमैन’ ने जड़ा छक्कों का अर्धशतक, WTC के इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले एशियाई खिलाड़ी

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। रोहित WTC के 2023-25 सीजन में छक्कों का अर्धशतक पूरा करने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बने। मार्क वुड के ओवर में रोहित ने यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया।



वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की बात करें तो रोहित शर्मा 50 छक्कों का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बने। रोहित ने WTC में 32 मैचों की 54 पारियों में आज तक 51 छक्के जड़ चुके हैं। इस सूची में पहले स्थान पर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स हैं, जो 45 मैचों की 82 पारियों में अभी तक 78 छक्के लगा चुके हैं।

इसे भी पढ़े -  CG News: अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा! सर्वे में बड़ा खेल… सरकारी रिकॉर्ड में बताया इस चीज का फसल, अब कलेक्टर ने तीन अफसरों को थमाया नोटिस

लिस्ट में ऋषभ पंत और जायसवाल भी शामिल
तीसरे नंबर पर भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मौजूद हैं। पतं ने 24 WTC टेस्ट मैच में 38 छक्के जड़े हैं। चौथे नंबर पर इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो मौजूद है। बेयरस्टो ने 35 मैच की 66 पारियों में 29 छक्के लगाए हैं। पांचवें स्थान पर भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल मौजूद हैं। जायसवाल ने 9 टेस्ट मैच की 16 पारियों में 29 छक्के लगा चुके हैं।

WTC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
बेन स्टोक्स – 78* छक्के
रोहित शर्मा – 51* छक्के
ऋषभ पंत – 38 छक्के
जॉनी बेयरस्टो – 29* छक्के
यशस्वी जायसवाल – 29* छक्के

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

600 अंतरराष्ट्रीय सिक्स लगाने वाले बनेंगे पहले खिलाड़ी
बात दें कि रोहित शर्मा एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। रोहित ने अभी तक 596 छक्के तीनों फॉर्मेट में मिलाकर जमा चुके हैं। वह 4 छक्के और लगाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के सबसे पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। क्रिस गेल ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 553 छक्के ही लगाएं हैं। वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 359 छक्के लगाए थे।

error: Content is protected !!