Sakti Bike Thief : बिजली ऑफिस के सहायक ऑपरेटर के गार्डन के पास से बाइक की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ चंद्रपुर थाना में FIR दर्ज

सक्ती. चंद्रपुर पुलिस ने बिजली ऑफिस के सहायक ऑपरेटर के गार्डन के पास से बाइक की चोरी हुई है. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



चंद्रपुर पुलिस के मुताबिक, शंकर चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह अपने परिवार के साथ चंद्रपुर आया था और बाइक क्रमांक CG 11 AH 2015 को गार्डन के पास में खड़ी कर नदी की ओर चला गया था. जब नदी से वापस बाइक के पास आया तो बाइक वहां खड़ी नहीं थी. बाइक को कोई अज्ञात चोर, चोरी करके ले गया था.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : पकरिया बाड़ा में गौशाला एवं रसोई घर निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न, महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त के साथ सम्मिलित हुए सियाराम शरण महाराज

पुलिस ने बिजली ऑफिस के सहायक ऑपरेटर शंकर चौहान के रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!