Sakti News : लोकसभा चुनाव की तैयारी की दृष्टि से जिला संगठन प्रभारी एवं सभी मोर्चा की संयुक्त बैठक सक्ती में हुई संपन्न

सक्ती. लोकसभा चुनाव प्रभारी गौरी शंकर अग्रवाल एवं सह प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव की तैयारी की दृष्टि से जिला संगठन प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, विधानसभा क्षेत्र संगठन प्रभारी, विधानसभा क्षेत्र के संयोजक, सह संयोजक जिला पदाधिकारी सभी विस्तारक गण, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष भाजपा, मंडल महामंत्री की संयुक्त बैठक सक्ती में रखी गई.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

चुनाव की तैयारी के संबंधित में जानकारी देते हुए लोकसभा चुनाव प्रभारी गौरी शंकर अग्रवाल ने बताया कि किस तरह से भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारिओं को अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्रत्याशी कमलेश जांगड़े को भारी मतों से विजयी बनाएं और पीएम मोदी की अबकी बार 400 पार को सफल बनाएं द्वितीय सत्र में समस्त मोर्चा के पदाधिकारी एवं चुने हुए जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई.

error: Content is protected !!