Sakti Police Action : सक्ती में प्रतिबंधात्मक मुखौटों को बेचने वाले दुकानदारों पर की गई कार्रवाई

सक्ती. सक्ती में सुरक्षात्मक दृष्टि से क्षेत्र में होली के सामानों की दुकानों में पुलिस ने मुखौटों को जब्त करने की कार्रवाई की है. प्रतिबंधित मुखौटा को बेचना अवैधानिक है. इसे किसी भी दुकानदार को बेचने से बचना चाहिए. थाना प्रभारी विवेक शर्मा के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र के विभिन्न दुकानों में पहुंचकर जांच की. इसके बाद मुखौटे को नहीं बेचने की हिदायत देते हुए जब्ती की कार्यवाही की. थाना क्षेत्र के बुधवारी बाजार, स्टेशन रोड, कचहरी चौक में लगने वाली दर्जनों दुकानों में टीम ने पहुंचकर कार्रवाई की. साथ ही, सभी दुकानदारों को समझाइश दी गई कि वे मुखौटे तथा ऐसे कोई भी ऐसे सामानों का विक्रय ना करें, जो प्रतिबंधित किए गए हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!