Sakti Thief : बाराद्वार रोड में स्थित ऑटो पार्ट्स की दुकान से चांदी के सिक्के सहित 70 हजार नगदी रकम की चोरी, सक्ती थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के बाराद्वार रोड में स्थित ऑटो पार्ट्स की दुकान से अज्ञात चोरों ने चांदी के सिक्के और नगदी रकम की चोरी कर ली है. पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सक्ती के वार्ड नंबर 7 निवासी शरद अग्रवाल ने बताया कि उसकी बाराद्वार रोड में ऑटो पार्ट्स की दुकान है. जहां अज्ञात चोरों द्वारा दुकान से चांदी के सिक्के और 70 हजार नगदी रकम की चोरी कर ली गई है. फिलहाल, मामले में सक्ती पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Police Transfer News : 4 निरीक्षकों का तबादला, SP प्रफुल्ल ठाकुर ने जारी किया आदेश... किन्हें, कहां-कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए लिस्ट

error: Content is protected !!