JanjgirChampa Fraud FIR : नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख 94 हजार रुपये की ठगी, आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख 94 हजार रूपये की ठगी करने वाले आरोपी महिला के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और मामले में जांच कर रही है.

 



दरअसल, कटौद के रोहित शास्त्री ने नवागढ़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया क़ि पामगढ़ की पुष्पलता घृतलहरे ने 3 विभागों कलेक्टोरेट, रेलवे और स्वस्थ्य विभाग में नौकरी लगाने को लेकर 2022 में 5 लाख 94 हजार रुपये लिया था. इसके बाद रोहित शास्त्री के परिवार के 3 सदस्यों की नौकरी नहीं लगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : लापता महिला की लाश मिली, 22 नवंबर को जंगल गई थी महिला, हत्या की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच...

जब रुपये वापस मांगे गए तो पुष्पलता घृतलहरे ने हिलाहवाला किया. इस तरह रोहित शास्त्री ने ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. मामले में पुलिस ने आरोपी पुष्पलता घृतलहरे के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Raipur Transfer News : राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!