Sakti Big News : नदी के पुल की रेलिंग को तोड़कर गिरा ट्रक, ट्रक चालक बाल-बाल बचा, इस वजह से हुआ हादसा… जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. हसौद थाना क्षेत्र के भेड़ीकोना गांव की बोराई नदी के पुल में गाय को बचाते हुए ट्रक पुल की रेलिंग को तोड़कर नदी में गिर गया. हादसे से ट्रक ड्राइवर बाल-बाल बचा है और वह तैरकर बाहर निकला है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.



हसौद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक ड्राइवर विकास कुमार, छाल से कोयला लेकर रायपुर जा रहा था और भेड़ीकोना गांव की बोराई नदी के पुल पर पहुंचा था कि गाय को बचाते हुए ट्रक रेलिंग को तोड़कर नदी में गिर गया. हादसे से ट्रक ड्राइवर बाल-बाल बचा है. फिलहाल, मामले की जांच पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Training : आरसेटी के द्वारा प्रोजेक्ट उन्नति 2.0 के तहत महिलाओं एवं पुरुषों को राजमिस्त्री का दिया जा रहा है 30 दिवसीय प्रशिक्षण...

error: Content is protected !!