Janjgir Big News : बड़ी नहर में 9 साल के बच्चे की लाश मिली, पुलिस की जांच में ये हुआ खुलासा… जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की बड़ी नहर में 9 साल के बच्चे की लाश मिली है. मृतक बच्चे की शुरू में पहचान नहीं हुई थी. बाद में, पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक बच्चे का नाम समीर सारथी था, जो कल शुक्रवार को नहाते वक्त नहर में बह गया था. SDRF तलाश में लगी थी, लेकिन बच्चे का शव पंतोरा से 45 किमी दूर जांजगीर में मिला है.

 



दरअसल, कल पंतोरा में 2 बच्चे समीर और जयदीप नहर नहा रहे थे. इस दौरान दोनों नहर में बहने लगा और जयदीप को मौके पर मौजूद लोगों ने बचा लिया, वहीं समीर नहर में बह गया. इसके बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन देर शाम तक पता नहीं चला था और आज 9 साल के बच्चे समीर की लाश जांजगीर में मिली है. शव मिलने की सूचना के बाद परिजन जांजगीर पहुंचे. यहां रेस्क्यू टीम ने नहर से शव को बाहर निकाला और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. घटनास्थल पर सिटी कोतवाली टीआई अशोक वैष्णव भी पहुंचे थे.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!