तेंदुए के बच्चे को पुचकारा फिर महिला ने गोद में उठाकर पिलाया दूध, लोग बोले- आंटी जी असली खतरों की खिलाड़ी हैं

बाघ, शेर और तेंदुए ऐसे जानवर हैं, जिनका नाम सुनकर ही मन में सिहरन पैदा हो जाती है. इनकी दहाड़ सुन कर ही डर का माहौल बन जाता है. ऐसे जानवर के साथ खेलने और उन्हें गोद में उठाने की कल्पना करना भी मुश्किल लगता है, लेकिन एक पहाड़ी महिला ने ऐसा कर दिखाया है और ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला के हाथों में एक तेंदुए का बच्चा दिखाई दे रहा है, जिसे उठाकर महिला बड़े ही प्यार से सहलाती नजर आ रही है और उसे दूध भी पिला रही है.

 



तेंदुए के बच्चे पर लुटाया प्यार

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

इस क्लिप को वीडियो क्रिएटर Pushpa Dosad ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो की शुरुआत में वो बताती हैं कि, यहां बाघ ने बच्चे को जन्म दिया है और वह उसे बोतल से दूध पिलाने जा रही हैं. हालांकि, वीडियो में बाघ क नहीं तेंदुए का बच्चा दिखाई दे रहा है. इसके बाद देखा जा सकता है कि, वह इस नन्हें से तेंदुए को दूध पिला रही हैं. आगे वह अपने हाथों में इस नन्हें तेंदुए को उठाकर बातें करने लगती हैं. वह कहती हैं कि शायद उसकी मां उसे लेने के लिए आए, लेकिन ये कितना प्यारा है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

वीडियो को 1 मिलियन से अधिक बार देखा गया है. वहीं 1 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है. वीडियो पर कमेंट कर कुछ लोग इस तरह जानवरों के पास जाने को खतरनाक बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग महिला को खतरों का खिलाड़ी बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि, ‘अगर तेंदुए को पता चला कि उसे इंसानों ने छुआ हैं तो शायद वो उसे वापस न ले जाए.’ दूसरे न लिखा, ‘आंटी जी रियल खतरों की खिलाड़ी हैं.’ एक अन्य ने लिखा, ‘लेकिन ऐसे जानवरों को छूना ठीक नहीं.’

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!