शाम को शौच करने गई नई-नवेली दुल्हन, रातभर नहीं लौटी वापस, सुबह दूल्हे ने हर्जाने में मांगी साली

भारत में शादियों का सीजन चल रहा है. इस दौरान हर दिन कई शादियां हो रही हैं. हमारे देश में शादियां ना सिर्फ एक नए रिश्ते की शुरुआत मानी जाती है बल्कि इसे एक त्योहार के रुप में मनाया जाता है. लोग शादी में अपने सारे रिश्तेदारों को बुलाते हैं. हर चीज बेस्ट की जाती है. शादियों को एक घर के इज्जत के तौर पर देखा जाता है. लोगों की कोशिश होती है कि शादियों में कोई कमी ना छूट जाए.शिवपुरी के अमोला में रहने वाले एक परिवार ने अपने घर की नई-नवेली दुल्हन के स्वागत में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी थी. इस परिवार ने दुल्हन को समाज के सामने कई लाख के गहने चढ़ाए थे. दुल्हन ने शादी के बाद सुबह गृह-प्रवेश भी किया. लेकिन किसी को तब तक दुल्हन के इरादे समझ नहीं आए. शाम के बाद समझ आ गया कि दुल्हन करना क्या चाहती थी.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

 

 

 

शौच के बहाने कांड

सुबह विदाई के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने दिनभर रस्में निभाई. सभी नई दुल्हन के स्वागत में बिजी थे. इस बीच शाम को दुल्हन ने शौच जाने की बात कही. घर में बाथरुम बना था लेकिन इसके बाद भी दुल्हन ने बाहर जाकर शौच करने को कहा. लोगों ने सोचा कि दुल्हन को अपने घर से ऐसी ही आदत है. इसके बाद सबने दुल्हन को जाने दिया. लेकिन उन्हें क्या पता था कि शौच के बहाने दुल्हन कांड कर जाएगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

 

 

गहने लेकर भागी

शाम को घर से शौच का कहकर दुल्हन बाहर गई. लेकिन काफी देर हो जाने के बाद भी वो लौट कर नहीं आई. इससे घरवाले चिंतित हो गए. जब उन्होंने बाहर जाकर दुल्हन को ढूंढा तो उसका कहीं नामोनिशान नहीं था. तभी खबर मिली कि दुल्हन शादी में चढ़ाए गए सारे गहने लेकर भाग गई है. ये सुनते ही घर में हंगामा मच गया. इज्जत जाने के डर से दूल्हा सीधे अपने ससुराल पहुंचा और लड़की की छोटी बहन से शादी की डिमांड कर डाली. लड़की पक्ष ने चार दिन का समय मांगा है. इसके बाद सोचा जाएगा कि आगे क्या करना है?

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!