CG Bus Accident Update : हादसे के समय नहीं जल रही थी बस की लाइट, अब तक कुल 12 लोगों की मौत

रायपुर. राजधानी रायपुर से सटे दुर्ग के कुम्हारी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढ़े में गिर गई। हादसे में 12 कर्मचारियों की मौत हो गई है। वहीं, 14 लोग घायल हैं। इनमें 7 की हालत गंभीर है। मृतकों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एससडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया है। वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने भी शोक प्रकट किया है।



मिली जानकारी के अनुसार सभी कर्मचारी केडिया डिस्टलरी के हैं। मंगलवार को शिफ्ट खत्म होने के बाद सभी कर्मचारी बस में सवार होकर लौट रहे थे। जैसे ही बस खपरी रोड मुरूम खदान के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान बस में 40 लोग सवार थे। कई घायलों राजधानी रायपुर के एम्स अस्पताल लाया जा रहा है। वहीं एम्स के डायरेक्टर अशोक जिंदल भी अस्पताल भी पहुंचे हुए हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti Police Transfer News : 4 निरीक्षकों का तबादला, SP प्रफुल्ल ठाकुर ने जारी किया आदेश... किन्हें, कहां-कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए लिस्ट

ऐसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक को ओवरटेक करने चक्कर में यह हादसा हुआ है। बाइक आगे जा रही थी, तभी बस उसे ओवरटेक करने के लिए आगे बढ़ी और अनियंत्रित होकर खदान में गिर गई।

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं! मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ। वहीं पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa Death : तालाब में डूबने से युवक की मौत, बम्हनीडीह क्षेत्र का मामला...

सीएम साय ने जताया दुख

सीएम एक्स पर लिखा कि दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder Arrest : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी हिरासत में, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!