Champa Accident : दो बाइक में आमने सामने हुई भिडंत, भिडंत से दोनों बाइक में सवार एक-एक व्यक्ति को आई चोट, दोनों घायल व्यक्ति को 108 की टीम के द्वारा ले जाया गया अस्पताल

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के सिवनी भद्रा गांव के पास दो बाइक में आमने सामने भिडंत हुई है. हादसे से दोनों बाइक में सवार एक-एक व्यक्ति को चोट आई है और दोनों घायल व्यक्ति को 108 की टीम अरुण कुमार साहू और महेंद्र सिंह यादव ने उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया है.



मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक में सवार तीन व्यक्ति सिवनी गांव से सुखरीकला गांव की ओर जा रहे थे. वही दूसरी बाइक में सवार तीन लोग सुखरीकला गांव से सिवनी गांव के ओर आ रहे थे. इसी दौरान सिवनी भद्रा गांव के पास पहुंचे हुए थे कि दोनों बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन

हादसे से दोनों बाइक में सवार एक-एक व्यक्ति को चोट आई है और दोनों घायल व्यक्ति को 108 की टीम अरुण कुमार साहू और महेंद्र सिंह यादव के द्वारा उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया है. जहां दोनों घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है.
[

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से युवक का होगा इलाज, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 12.50 लाख की मिली स्वीकृति, पूर्व में भी कई जरूरतमंदों दिला चुके हैं सहयोग

error: Content is protected !!