Chhattisgarh Accident : बराती स्कॉर्पियो टकराई पेड़ से, 6 लोग घायल, अलग-अलग 2 दुर्घटना हुई

जशपुर. जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हाे गई, जबकि महिला समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. घटनाओं की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. पहली घटना जिले के लोदम थाना फॉरेस्ट चेक नाका के पास गुरुवार देर रात हुई. बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर दो युवक कहीं जा रहे थे. इस दौरान लोदाम फॉरेस्ट चेक नाका में जांच करने की लिए रोड के बीचों-बीच खड़े ट्रक से टकरा गए.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

हादसे के बाद लगातार डेढ़ घंटे तक डायल 108 को कॉल करने पर 108 के कर्मचारियों ने कॉल नहीं उठाया. आधी रात हुई सड़क दुर्घटना में रोड पर युवक तड़पते रहे. लोगों की मदद से किसी तरह दोनों को निजी गाड़ी से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान 24 वर्षीय युवक दिव्यांशु कुजूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की पहचान नहीं हो पाई है, उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर किया गया है. वहीं मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

उन्होंने 108 के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के शाहीडांड के पास की है. यहां बारात से लौट रही स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर महुआ के पेड़ से टकरा गई. हादसे में स्कॉर्पियो में सवार 5 पुरुष और 1 महिला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यहां भी डायल 108 एंबुलेंस सेवा को फोन करने पर नहीं पहुंची. इसके बाद लोगों की मदद से घायलों को कुनकुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

error: Content is protected !!