Sakti Arrest : महुआ शराब की अवैध परिवहन करने वाले आरोपी व्यक्ति को जैजैपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाइक और 10 लीटर महुआ शराब जब्त

सक्ती. जैजैपुर पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए परिवहन करने वाले आरोपी व्यक्ति को नंदेली गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब और शराब परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

 



जैजैपुर पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक में महुआ शराब की अवैध परिवहन कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी जितेंद्र कुमार नारंग के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब और शराब परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : लैलूंगा में प्रशासनिक फेरबदल, एसडीएम राकेश कुमार वर्मा हटाए गए, गोकुल आर.के. को स्वतंत्र प्रभार, अब प्रवीण तिवारी संभालेंगे लैलूंगा की कमान, कलेक्टर ने आदेश जारी किया...

पुलिस ने आरोपी जितेंद्र कुमार नारंग के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Aaropi Julus : बस को रोककर कंडक्टर से मारपीट, रुपये लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला...

Related posts:

error: Content is protected !!