Janjgir News : संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने नमन किया, ये कही बड़ी बात…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के कचहरी चौक में स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया. इस दौरान विधायक व्यास कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल मौजूद थे.



इस दौरान मीडिया से बात करते नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि संविधान के निर्माण में बाबा साहब ने अपना जीवन खपा दिया. उनके बनाए संविधान क़ानून की किताब की पूजा करते हैं. संविधान, लोकतंत्र को जहां-जहां खतरा है, वहां हम सब को उसकी रक्षा करनी चाहिए.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : उत्तम शिक्षा की व्यवस्था करना बहुत बड़ा धर्म का काम है : पूर्व शिक्षा मंत्री, श्री महन्त लाल दास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय शिवरीनारायण में विदाई एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित

error: Content is protected !!