JanjgirChampa Murder : ड्राइवर की हत्या, मौके पर पहुंचे SP विवेक शुक्ला, FSL और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची, कार से 40 किमी दूर कैसे पहुंचा ड्राइवर ?, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के लखुर्री गांव में ड्राइवर की हत्या का मामला सामने आया है. ड्राइवर के सिर और शरीर के अन्य हिस्से में चोट है. मृतक ड्राइवर का नाम रमाकांत तिवारी था, जो बिलासपुर के लालखदान का रहने वाला था. जिस कार को ड्राइवर बिलासपुर से लेकर आया था, वह अकलतरा क्षेत्र में मिली है. अहम बात है कि जहां पर ड्राइवर की डेडबॉडी मिली है, वहां से कार जहां मिली है, उसकी दूरी करीब 40 किमी है. वारदात की गम्भीरता को देखते हुए मौके पर एसपी विवेक शुक्ला भी पहुंचे थे, वहीं डॉग स्क्वायड और FSL की टीम को भी बुलाई गई थी. फिलहाल, सभी बिंदुओं पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

दरअसल, बिलासपुर के लालखदान का रहने वाला ड्राइवर रमाकांत तिवारी, कार लेकर अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार आया था. यहां 3 लोग अमरकंटक गए थे. कार के मालिक का ड्राइवर से रात 12 बजे तक बात हुई, लेकिन उसके बाद मोबाइल बन्द हो गया. इस पर कार के मालिक ने पुलिस से सम्पर्क किया और जब जांच आगे बढ़ी तो अकलतरा क्षेत्र के पचरी गांव में कार मिली. फिर बाद में पुलिस को पता चला कि सारागांव थाना क्षेत्र के लखुर्री गांव में ड्राइवर रमाकांत तिवारी की लाश मिली है. ड्राइवर के शरीर पर चोट के निशान है. ड्राइवर की हत्या क्यों हुई है और किन लोगों ने हत्या की है ? फिलहाल, कार की बुकिंग करने वाले 3 लोगों पर संदेह है. इसी आधार पर पुलिस जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!