JanjgirChampa Arrest : चेकिंग के दौरान SST टीम के अधिकारी-कर्मचारी से गाली-गलौज कर धक्का-मुक्की, 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में चेकिंग में लगी SST टीम के अधिकारी और कर्मचारी से गाली-गलौज कर धक्का-मुक्की करने वाले 4 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. चेकिंग पर आपत्ति जताते हुए कार में सवार 4 आरोपियों ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया था और कैमरे छिनने की कोशिश की थी. घटना के बाद कार लेकर भाग गए थे. सबसे बड़ी बात यह भी है कि आरोपियों ने कार में 2 लाख रुपये होने की बात कही थी. मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 186, 353, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है. मामले में कार को भी जब्त किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

– पुलिस के मुताबिक, तेंदुआ गांव में SST की टीम जांच कर रही थी, तभी कार सवार 4 युवक पहुंचे और SST टीम द्वारा कार चेकिंग करने पर तैश में आ गए. फिर आरोपियों ने कार में 2 लाख होने की बात कहते हुए गाली-गलौज करते हुए अधिकारी-कर्मचारी से धक्का-मुक्की की घटना को अंजाम दे दिया था. घटना के बाद कार लेकर आरोपी फरार हो गए थे. इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की और जांजगीर से 2 आरोपी शशिकांत साहू, हर्ष तिवारी और अवरीद गांव से 2 आरोपी सुबोध सिंह, अनांश सिंह को गिरफ्तार किया है. मामले में चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!