JanjgirChampa Arrest : शराब का परिवहन करने वाले सेल्समेन और मल्टीपर्पश कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 15.66 लीटर देशी, विदेशी शराब के साथ स्कूटी जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव के शासकीय शराब भट्टी से शराब का परिवहन करने वाले सेल्समेन शरद कंवर और मल्टीपर्पश कर्मी राजकुमार यादव को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 15.66 लीटर देशी विदेशी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

दरअसल, पुलिस ने देशी और अंग्रेजी शराब को अवैध रूप से बिक्री करने के मामले में आरोपी पति-पत्नी टेंकु बंजारे, अल्का बंजारे को गिरफ़्तार किया था. पूछताछ करने पर कोटमीसोनार गांव के शासकीय शराब भट्टी के सेल्समेन शरद कंवर और मल्टीपर्पश कर्मी राजकुमार यादव के द्वारा शराब को अवैध रूप से पहुंचाया जाता था.

इस पर अकलतरा पुलिस ने शराब का परिवहन करने वाले आरोपी सेल्समेन शरद कंवर और मल्टीपर्पश कर्मी राजकुमार यादव के कब्जे से 15.66 लीटर देशी, विदेशी शराब के साथ स्कूटी को जब्त करके गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!